आरोन: वार्ड 10, टॉकीज गली में जल संकट से लोग परेशान, पार्षद ने समाधान का आश्वासन दिया
Aron, Guna | May 27, 2026 आरोन नगर परिषद के वार्ड 10 टॉकीज गली में लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे है। 27 मई को लोगों ने कहा, नल समय पर नही आते, गंदा पानी आता है टंकियां नही भर पाती इतने कम आते है। कई बार नगर परिषद और अधिकारियों से शिकायत पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए है। वार्ड 10 से पार्षद संध्या राजीव रघुवंशी ने कहा, गंदा पानी आ रहा था लाइन की जांच कर रहे हैं। आज ही समाधान होगा।