बक्सर: बक्सर में अफसरशाही के खिलाफ जिला परिषद का उग्र प्रदर्शन, आंखों पर काली पट्टी बांध जताया विरोध
Buxar, Buxar | Jun 24, 2026 विकास कार्यों में लापरवाही और अफसरशाही के खिलाफ जिला परिषद सदस्यों ने बुधवार को लगभग 1:00 बजे अपराह्न में बक्सर जिला परिषद कार्यालय के सामने आंखों पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। चरणबद्ध आंदोलन 18 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसके तहत धरना, प्रदर्शन व अर्द्ध नग्न प्रदर्शन के बाद चौथे दिन सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जाहिर की।