दुलमी: कांग्रेस महासचिव समसुद खान ने अरगड्डा के परियोजना पदाधिकारी को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा
Dulmi, Ramgarh | Sep 30, 2024 रामगढ़ जिला कांग्रेस महासचिव समसुद खान के द्वारा सोमवार को अरगड्डा क्षेत्र के परियोजना पदाधिकारी को छ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में कहा गया कि समुचित सिरका और अरगड्डा में मनमानी ढंग से बिजली की कटौती हो रही है।24 घंटे बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए। बुध बाजार बस्ती में जर्जर पड़े तार और खंभे को अभिलंब बदल जाए ।