हज़ारीबाग: हजारीबाग के बरियठ गांव में नौ दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
हजारीबाग के बरियठ गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। विधायक अमित कुमार यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलश वितरित कर यात्रा शुरू कराई। 3100 से अधिक श्रद्धालु जल यात्रा में शामिल हुए। यज्ञ से पहले सिवाने नदी में वैदिक पूजन कर पवित्र जल भरा गया।