फतेेहपुर: बाराबंकी में सनसनी: महिला दो मासूम बच्चों के साथ लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि बनार पुरवा निवासी कृष्ण कुमार मजदूरी के लिए महाराष्ट्र में रहते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में 6 अप्रैल को उनकी पत्नी शोभावती घर से चली गईं।