ललितपुर: शहर के नई तहसील के पीछे दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर चले लात-घूसे और हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के पीछे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया,जिसमें जमकर लात घूसे चले हैं,और मारपीट हुई है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, उक्त मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं,बताया गया नई तहसील के पीछे अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है।