कांके: जेएमएम कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2026 जेएमएम कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राज्यसभा की एक सीट पर प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किए जाने से जेएमएम को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत करा दिया है।