जनविश्वास, संवेदनशील पुलिसिंग और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता।
श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने तालेड़ा थाना, बून्दी का निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर श्री अवनीश कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक, बून्दी ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक पुलिस ने पुलिस जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी ड्यूटी एवं पुलिसिंग से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी ली तथा पुलिस मेस में जवानों के साथ रात्रि भोज कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान श्री हरेंद्र कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज एवं श्री कुंवर राष्ट्रदीप, उप महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस मुख्यालय जयपुर सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
अधिकारियों के साथ आयोजित अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों एवं प्रभावी पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों के तहत त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
साथ ही महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश, पुलिस गश्त एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, सूचना तंत्र सुदृढ़ करने तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#RajasthanPolice
#BundiPolice
#EffectivePolicing
#ZeroTolerance
#PublicTrust
#NewCriminalLaws
3.2k views | Rajasthan, India | Aug 18, 2026