बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के मनिहारों वाली गली के पास एक युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के मनिहारों वाली गली के पास युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया ।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए परिजन बरेली के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।