मेदिनीनगर शहर के ऐतिहासिक सांडर्स तालाब को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रुचिर कुमार तिवारी ने तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर इसकी बदहाल स्थिति और लगातार हो रहे अतिक्रमण पर गहरी चिंता जताई है। निरीक्षण के बाद जारी प्रेस बयान में जानकारी दी।