नामकुम: नामकुम में युवती से छेड़खानी के मामले में राजपूताना रायफल का जवान गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Namkum, Ranchi | May 24, 2026 नामकुम स्थित राजपूताना रायफल का जवान को युवती से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपूताना रायफल के जवान को गिरफ्तार कर जेलभेज दिया है।