खुसरूपुर: बैकटपुर मंदिर परिसर में राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।
खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर गौरीशंकर मंदिर परिसर में राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई है। इस कलश शोभा यात्रा में 1100 महिला और कन्याओं ने कलश उठाई है। पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते हुए सभी भक्त श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे हैं। कलश पात्र में जल भरकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुचे है। जहां विधि विधान से कलश स्थापना किया गया है।