बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनायतपुर निवासी भगवान दास को गिरफ्तार किया। आरोपी कुंडरा कोठी के पास संदिग्ध हालत में मिला, तलाशी में 18 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई चल रही है।