पेशरार: 100 साल से लाल सोना निकालने वाली कंपनी गांवों को नहीं दे सकी पीने का पानी, खाई से जान जोखिम में डालकर पानी ला रहे लोग
लोहरदगा। एक तरफ हिंडालको कंपनी वर्षों से लोहरदगा की धरती से बॉक्साइट यानी “लाल सोना” निकालकर अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित कर रही है, वहीं दूसरी ओर खदान प्रभावित गांवों के आदिवासी और आदिम जनजाति परिवार आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा विकास और जनकल्याण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक