बेरमो: CCL ढोरी एरिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोयला उत्पादन में चुनौतियों को मात देकर मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया
Bermo, Bokaro | Apr 1, 2026 बेरमो के सीसीएल ढोरी एरिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में चुनौतियों को मात देते हुए एक संतुलित और मजबूत परफॉर्मेंस दर्ज की है।बुधवार समय लगभग एक बजे महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस सफलता का पूरा श्रेय टीम वर्क और अधिकारियों-कर्मियों के सामूहिक प्रयास को दिया है।कोयला उत्पादन: लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अब तक 46 लाख टन कोयले का उत्पादन किया।