अररिया: मोंगरा गांव में पुल के नीचे विवाहिता का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
Araria, Araria | Apr 16, 2026 महलगांव थाना क्षेत्र के मोगरा नदी पुल के नीचे बुधवार को 24 वर्षीय फरहाना का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना परिजनों को सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने शिनाख्त की। मृतका की शादी करीब 5 साल पहले सुगना वार्ड नंबर 10, थाना ताराबाड़ी, जिला अररिया निवासी इसहाक के पुत्र मोहम्मद रब्बानी से हुई थी।