पुष्पराजगढ़: अमरकंटक के जमुना दादर में एक कच्चे मकान में आग लगी
गुरुवार को 12:00 बजे अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, जमुना दादर में भीषण आगजनी की घटना सामने आई। आग लगने से एक कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया और परिवार की संपूर्ण गृहस्थी नष्ट हो गई।36 वर्षीय राजकुमारी बाई, पिता गुलाब सिंह, के मकान में अचानक आग भड़क उठी। जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।