रायबरेली: रायबरेली डीएम के प्रयास से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि उपलब्ध कराई गई
Raebareli, Raebareli | Apr 25, 2026
25 अप्रैल शनिवार की दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र सरेनी मे 23 अप्रैल को गंगा नदी मे डूबने से एक अत्यंत दुखद घटना घटी हुई थी। शोकाकुल परिवार से मिलकर जिलाधिकारी ने परिजनों से संभव सहायता प्रदान करने की बात कही थी। मामले में त्वरित कार्यवाही की गई ।और चार-चार लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की गई।