चान्दन: खेल-खेल में केरोसीन पीने से औरेया गांव के दो वर्षीय बालक की बिगड़ी हालत, कटोरिया अस्पताल में भर्ती
Chanan, Banka | Oct 18, 2025 औरेया गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे खेल खेल में मनोज यादव के दो वर्षीय पुत्र अंकित ने केरोसीन तेल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन परिजनों ने उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।