मऊगंज: कलेक्टर के विरोध में कमिश्नर कार्यालय के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन और मुंडन संस्कार
Mauganj, Rewa | Feb 4, 2026 मऊगंज जिला एक बार फिर बड़े विवाद की वजह से सुर्खियों में है। मऊगंज कलेक्टर के विरोध की चिंगारी अब जिला मुख्यालय से निकलकर रीवा संभाग तक पहुंच गई है।आज बुधबार की दोपहर 1 बजे मऊगंज जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शनकारी रीवा कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न होकर धरना दिया गया और विरोध स्वरूप सिर का मुण्डन संस्कार कराया गया।