मऊगंज: हर्रहा गांव स्थित स्कूल में चल रही थी तीन पत्थर खदानों के लीज की हेयरिंग,अधिकारियों के सामने महिला ने उड़ेला पेट्रोल
Mauganj, Rewa | Feb 5, 2026 मऊगंज तहसील क्षेत्र के हर्रहा गांव स्थित स्कूल में तीन पत्थर खदानों की लीज के संबंध में हेयरिंग चल रही थी।तभी अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा लेकर महिला पहुंची और बोतल से पेट्रोल डालकर अपने शरीर में उड़ेल लिया और जैसे ही माचिस से तिल्ली निकाली तो पुलिस ने आनंन फानन में महिला को पकड़ लिया और काफी समझाइस आश्वासन देने के बाद महिला शांत हुई।