जयपुर: राजस्थान में मानसून मेहरबान, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 3 ट्रेनें कैंसिल
Jaipur, Jaipur | Jul 9, 2026 राजस्थान में गुरुवार को भी कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट, जबकि जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई इलाकों में 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।