कांके: सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास नीलकंठ अपार्टमेंट के सामने बिजली के तार पर गिरा पेड़
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2026 सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नीलकंठ अपार्टमेंट के सामने बिजली के तार पर पेड़ गिर गया, जिससे बिजली के पोल को भी नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने से बिजली के तार प्रभावित हो गए और सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया।