मेहदावल: जंगल बेलहर के पास शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा दुर्गजोत-रूधौली मार्ग पर जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने हुआ, जहां अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र निवासी अशरफ अली (34) पुत्र नूर अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा