कामां: कामां में बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर पहुंचे गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने श्रद्धालुओं के पैरों में लगाई मेहंदी
राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म गुरुवार को बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के प्रमुख पड़ावों केदारनाथ और भोजन थाली पहुंचे, जहां उन्होंने परिक्रमा यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष भी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।