किशनगढ़ बास: रोटरी क्लब अलवर शौर्य ने किशनगढ़ वास सीएससी को दिए उपकरण, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Kishangarhbas, Alwar | Jun 26, 2026
रोटरी क्लब अलवर शौर्य की ओर से किशनगढ़ बास CHC को एक सर्जिकल कोटरी मशीन पल्स ऑक्सीमीटर और तीन सेक्शन मशीन दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि प्राप्त उपकरणों का उपयोग स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजो को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। पल्स ऑक्सीमीटर मरीजों की नियमित जांच और निगरानी में उपयोगी रहेगी।