तारानगर: SP द्वारा गठित स्पेशल टीम ने 7 साल से फरार स्थाई वारंटी को तारानगर के लुणास से किया गिरफ्तार
संजय कुमार बसेरा हेड कांस्टेबल, मंगल सिंह हेड कांस्टेबल व प्रमोद कांस्टेबल ने राजगढ़ थाने के दर्ज एक मामले में 7 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी की तारानगर, बुचावास होते हुए लुणास पहुंचकर आरोपी मुखराम उर्फ मुकेश पुत्र रामेश्वर लाल प्रजापत निवासी लूणास तह. तारानगर जिला चूरू को काफी प्रयासों के बाद 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है। तथा राजगढ़ पुलिस को सौंपा है।