बाबा विश्वनाथ तिलकोत्सव: पहली बार बड़ी शीतलाधाम से जाएगा बाबा तिलकोत्सव का चढ़ावा
Sadar, Varanasi | Jan 23, 2026 वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ के तिलकोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सदियों पुरानी लोकपरंपरा के अनुसार हर वर्ष बसंत पंचमी पर टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक तिलकोत्सव किया जाता है।