काशी में सरस्वती पूजोत्सव की धूम, आशुतोष नगर में भव्य आयोजन, डमरू की ध्वनि से गूंज उठा क्षेत्र
Sadar, Varanasi | Jan 23, 2026 वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र अंतर्गत आशुतोष नगर कॉलोनी में शिव शक्ति स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पिछले 11 वर्षों से मां सरस्वती का भव्य पूजोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में आशुतोष नगर, बृजइनक्लेव एवं सरायनंदन के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पूजा के दौरान 11 डमरू दल की गूंजती भव्य ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।