कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, सोनभद्र पुलिस ने वाराणसी में शुभम के पिता भोला जायसवाल की संपत्ति की ज़ब्त
Sadar, Varanasi | Jan 23, 2026 वाराणसी में शुक्रवार को कोडीन कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस और SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी में शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के करीब 28.5 करोड़ रुपए की तीन संपत्ति को जप्त किया गया। यह कार्रवाई कोडीन कफ सिरप मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।