आंवला: आंवला से सैकड़ों किसान संभल रवाना, बेरनी में किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होंगे
Aonla, Bareilly | Mar 27, 2026 आंवला से शुक्रवार सुबह 11 बजे सैकड़ों किसान संभल जिले के बेरनी के लिए रवाना हुए। ये किसान वहां आयोजित होने वाली किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होंगे।किसानों का यह जत्था आंवला के अशोक सम्राट चौराहा स्थित रोडवेज बस अड्डे से चला।