जौनपुर: बक्शा पुलिस पर पैसे लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप, एसपी कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
जौनपुर की बक्शा थाना पुलिस पर पैसे लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिला