हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रेलवे लाइन पार कर रहा वृद्ध ट्रेन की चपेट में आया, हुई मौत
कस्बे में रेलवे लाइन पार करते समय एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के टेढा गांव निवासी रामऔतार कुशवाहा 70 वर्ष किसी कार्य से कस्बे में आया था। सुबह रेलवे लाइन पार करते समय यह कस्बे के बांदा मार्ग में बनी क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आ