खजनी: मानसिक रूप से अस्वस्थ 56 वर्षीय व्यक्ति ने नीम के पेड़ से फांसी लगाई, जितवारपुर गांव में पसरा मातम
बेलघाट थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी 56 वर्षीय रामशिला मौर्य ने कथित रूप से गांव के एक नीम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, रामशिला मौर्य पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे