राशमि: राशमी में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान गोष्ठी, कृषि वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य और जैविक खेती पर दी जानकारी
कस्बे के अंबेडकर भवन में मंगलवार को 'खेत बचाओ अभियान' के तहत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ और कृषि विभाग ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह गोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के सही और संतुलित उपयोग की