बालोद: 3 साल बाद भी अधूरी जल जीवन मिशन की टंकी, 12 गांवों में तैयार टंकियों से अब तक नहीं पहुंचा पानी
Balod, Balod | Jun 26, 2026 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना बालोद जिले में अफसरों की लापरवाही और निर्माण एजेंसियों की सुस्ती के कारण दम तोड़ती नजर आ रही है। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम किसना में 1.80 करोड़ रुपए की लागत से बन रही नल-जल योजना तीन साल बाद भी अधूरी है। हालत यह है कि पानी की टंकी का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है और उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।