बनमनखी: आजादी के 78 साल बाद भी आदिवासी टोला अंधेरे में, सड़क-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित 200 लोग
बनमनखी। देश को आजाद हुए 78 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बनमनखी प्रखंड के जीयनगंज पंचायत अंतर्गत छातापुर कुशाहा टोला का आदिवासी बस्ती आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। यहां रहने वाले दर्जनों परिवार आज भी सड़क, बिजली, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन बिताने को मजबूर हैं। जीयनगंज पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित इस आदिवासी टोला में करीब 30 से