उनियारा: उनियारा में रोडवेज बस का टायर चढ़ने से महिला हुई गंभीर घायल
Uniara, Tonk | Aug 20, 2024 उनियारा बस स्टेशन पर राजस्थान रोडवेज की बस का टायर महिला के उपर चढ़ने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला इंद्रा जैन निवासी हिंगोनिया निवाई को उपचार के लिए उनियारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत चिंताजनक होने पर रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची उनियारा पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी ली।