सिवनी: नाम बदलकर वाटर पार्क में युवक ने किया प्रवेश, लड़कियों से छेड़छाड़ की, पुलिस ने भेजा जेल
Seoni, Seoni | May 10, 2026 सिवनी में एक बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, डुण्डा सिवनी थाना क्षेत्र स्थित वाटर पार्क पर एक युवक प्रवेश करता है , वाटर पार्क में एंजॉय कर रही लड़कियों से बदतमीजी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देता है जब विरोध होता है तो सामने निकल के ऐसा खुलासा होता है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल पहुंचाया