कर्वी: चित्रकूट बाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की कार्यकारिणी भंग, पूर्व सांसद की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से उपजा विवाद
चित्रकूट, सोमवार दोपहर 12 बजे—पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। कई सदस्यों के निधन और निष्क्रियता के चलते यह निर्णय लिया गया। अब नए चुनाव होंगे। फिलहाल राम जी दास, राम जन्म जी और चित्राचरण जी महाराज ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे।