श्रीगंगानगर के सुरजीत सिंह कॉलोनी से बाइक चोरी हो गई इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने गुरूवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नरेश ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।