नवाबगंज: जैदपुर कस्बा स्थित सिद्धौर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे पुलिया निर्माण में लापरवाही, कार खाई में गिरी
जैदपुर में सिद्धौर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें पीडब्ल्यूडी के लापरवाही की वजह से सर्विस लेन पर कोई भी बैरिकेडिंग या प्रतीकात्मक चिन्ह नहीं लगाया गया। जिससे आए दिन हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताते चले की बुधवार व गुरुवार की रात्रि करीब 1:00 बजे एक कार सिद्धौर से बाराबंकी की ओर से जा रही थी।