Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

खंडवा नगर: गांव में हुई दो लोगों के साथ मारपीट एक गंभीर अवस्था में भर्ती, दूसरा कोलाजी हल्की चोट

Khandwa Nagar, Khandwa | Jun 19, 2026

MORE NEWS

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न
---
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर खंडवा में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग संस्था की प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक श्रीमती आशा उपाध्याय ने उपस्थित न्यायाधीशगण, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी। 
       इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
           कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह के अलावा कर्मचारीगण और पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवन के संकल्प के साथ हुआ।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#khandwa

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न --- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर खंडवा में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग संस्था की प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक श्रीमती आशा उपाध्याय ने उपस्थित न्यायाधीशगण, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह के अलावा कर्मचारीगण और पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवन के संकल्प के साथ हुआ। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

12वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
---
12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के अलावा खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा भी सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए।  
        इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। मंत्री डॉ. विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने पर भी हम ऊर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं। योग इसके लिए हमें सही मार्ग दिखाता है। योग से हमें शक्ति मिलती है और यह दिखाता है कि बढ़ती उम्र मानवीय क्षमताओं को कम नहीं कर सकती है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Kunwar Vijay Shah 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

12वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न --- 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के अलावा खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा भी सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। मंत्री डॉ. विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने पर भी हम ऊर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं। योग इसके लिए हमें सही मार्ग दिखाता है। योग से हमें शक्ति मिलती है और यह दिखाता है कि बढ़ती उम्र मानवीय क्षमताओं को कम नहीं कर सकती है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kunwar Vijay Shah Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला संपन्न , पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त का हस्तांतरित
---
शनिवार को कृषि महावि‌द्यालय, खंडवा में "प्राकृतिक खेती" विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यशाला में जीवामृत, घनजीवामृत एवं बीजामृत के निर्माण, उपयोग की विधि एवं फसलों पर इनके सकारात्मक प्रभावों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आदानों, मल्चिंग, फसल विविधीकरण, देशी बीजों के संरक्षण विषय पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई तथा प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया।
         इस कार्यशाला के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किसानों ने देखा। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक पंधाना, श्रीमती छाया मोरे, विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जनपद अध्यक्ष छैगांव माखन श्री महेंद्र सावनेर सहित जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्राकृतिक खेती से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्रृष्टि देशमुख, उप संचालक कृषि श्री नीतेश कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#khandwa

प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला संपन्न , पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त का हस्तांतरित --- शनिवार को कृषि महावि‌द्यालय, खंडवा में "प्राकृतिक खेती" विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यशाला में जीवामृत, घनजीवामृत एवं बीजामृत के निर्माण, उपयोग की विधि एवं फसलों पर इनके सकारात्मक प्रभावों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आदानों, मल्चिंग, फसल विविधीकरण, देशी बीजों के संरक्षण विषय पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई तथा प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया। इस कार्यशाला के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किसानों ने देखा। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक पंधाना, श्रीमती छाया मोरे, विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जनपद अध्यक्ष छैगांव माखन श्री महेंद्र सावनेर सहित जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्राकृतिक खेती से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्रृष्टि देशमुख, उप संचालक कृषि श्री नीतेश कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Governor MP 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#khandwa

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Governor MP Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026