झांसी: डगरवाहगांव में 5 साल पहले पति और बच्चों को छोड़कर गई मां बीड़ा के पैसे मिलने पर लौटी, बच्चों ने रक्सा थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Oct 13, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाह गांव में एक महिला अपने पति की मृत्यु और बीड़ा से 35 लाख रुपये का मुआवजा मिलने के बाद पांच साल बाद अपने बच्चों के पास लौट आई है। बच्चों ने अपनी मां पर मारपीट और संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रक्सा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। और बताया कि पांच साल पहले मां हम दोनों भाइयों और पिता को छोड़कर चली गई थी ।