झांसी: मध्य प्रदेश की ओर से आ रही बसों को सेल टैक्स टीम ने रक्सा स्थित झांसी-शिवपुरी हाईवे पर चेक किया, यात्री परेशान
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 रक्सा स्थित झांसी-शिवपुरी हाईवे पर सेल टैक्स विभाग की टीम ने रविवार को मध्य प्रदेश की ओर से आ रही बसों की जांच की। यह कार्रवाई ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी की सूचना पर की गई। इस जांच अभियान के कारण बसों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को लगभग 8 घंटे तक सड़क किनारे बैठकर इंतजार करना पड़ा।