झांसी: डोंगरी गांव के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, बहू के बच्चे के लिए मन्नत मांगने जा रही थी मंदिर
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 झांसी में बहू के पोता होने की मन्नत मांगने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई घायल है। महिला अपने मौसेरे भाई के साथ घर से ई-रिक्शा से मायके जा रही थी। रविवार को उसे बहू को लेकर धार्मिक स्थान पर जाना था। लेकिन रास्ते में पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की