उचकागांव: अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जगरनाथा बाजार में अवैध निर्माण ढहाने के लिए खाका तैयार
उचकागांव प्रखंड अंतर्गत जगरनाथ बाजार में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है.अंचल अधिकारी विकेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन अब अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाने की अंतिम तैयारी में जुट गया है. लंबे समय से सरकारी जमीन पर जमे अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की ओर से अब कड़ी चेतावनी दी।