नवाबगंज: बांसा गांव में युवक 25 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद नीचे उतरा, लोगों ने ली राहत की सांस
मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव में मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक विशाल करीब 25 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। करीब एक घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार से नाराज था।