नबीनगर: नवीनगर में चलती ट्रेन से गिरकर किसान की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, चेन पुलिंग के बावजूद नहीं बची जान
नबीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के एक किसान की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. यह हादसा नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप हुआ. मृतक की पहचान मऊ जिले के देवकली देवलाश गांव निवासी 47 वर्षीय महिपाल यादव के रूप में हुई है.इलाज कराकर लौट रहे थे घर बताया जाता है कि महिपाल यादव अपने बेटे के साथ इलाज कराकर रांची से घर लौट रहे थे.