लवकुशनगर: ग्राम पीरा में सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री का इस्तेमाल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 7, 2026
लवकुशनगर जनपद पंचायत के ग्राम पीरा से सदाफल तक बन रही 1 किमी सीसी सड़क में धांधली के मंगलवार की दोपहर 3 बजे आरोप लगे हैं। संगम कंस्ट्रक्शन द्वारा 1.40 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में सीमेंट कम और डस्ट ज्यादा इस्तेमाल करने की शिकायत सामने आई है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।